Chat with us on WhatsApp

एक स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए क्या करें और क्या नहीं करें

Pregnancy Care Tips Pregnancy Care Tips
Book Appointment
in Obstetrics & Gynaecology

Feb 09, 2023

Pregnancy Care Tips

  1. एक स्वस्थ प्रेगनेंसी की योजना बनाने के लिए एक माता पिता को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा आर्थिक रूप से मज़बूत होना चाहिए ताकि वो आने वाले बच्चे को एक अच्छा भविष्य दे सकें।

  2. कोई एक सप्लीमेंट(दवाई) जिसकी सलाह हम हर माँ बनने वाली महिला को देते हैं, वो है फ़ोलिक ऐसिड। इसको प्रेगनेंसी से कम से कम दो महीने पहले शुरू करना चाहिए। इसकी उचित खुराक है चार सौ माइक्रो ग्राम। इसे पूरे दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है और इसका खाने से कोई संबंध नहीं होता है। फ़ोलिक ऐसिड दवाई आपके होनेवाले बच्चे में न्यूरल ट्यूब का दोष या दिमाग या रीढ़ की हड्डी के दोष को कम करने में मदद करता है।

  3. मौखिक स्वास्थ्य जांच: काफी संभावित महिलायें इसका ध्यान नहीं रखती हैं। लेकिन मौखिक स्वास्थ्य जांच यानी कि मसूड़े, दांत और जीभ इनकी जांच प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि इनमें संक्रमण होने से बच्चे को ऑर्गेनोजेनेसिस(अंग निर्माण), जन्म दोष और गर्भपात का भी खतरा हो सकता है।

  4. प्रेगनेंसी से पहले की जांच: अगर आपको पहले से कोई बीमारी है जैसे कि डायबिटीज़, थाइरॉइड या हाइपरटेंशन तो इसका सही तरीके से इलाज करके एक सही स्तर पर लाना बहुत ही आवश्यक है।

  5. जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव: बाहर का खाना, सिगरेट, धूम्रपान, शराब, ये सब आपको प्रेगनेंसी के पहले छोड़ देना चाहिए। इसके अलावा अगर आप कोई भी असमर्थित दवाई जैसे-सर दर्द, बुखार, एंटीबायोटिक और अन्य कोई दवाईं बिना डॉक्टर की सलाह के लेते हैं तो उन्हें भी आपको डॉक्टर की सलाह के साथ ही लेना चाहिए। अगर आपका वज़न ज़्यादा या बहुत कम है तो इसे भी एक सामान्य अनुपात पर लाना आवश्यक है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में क्या नहीं करना चाहिए

पहले तीन महीने ही नहीं पूरी प्रेगनेंसी में हमको इन चार से पांच बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए। पहला, ओवर-इटिंग यानी कि जरूरत से अधिक खाना। प्रेगनेंसी में अधिक खाने की कोई आवश्यकता नहीं है बल्कि संतुलित आहार और पोषिक तत्वों को बढ़ाने की आवश्यकता है। पोषक तत्वों को कितना बढ़ाना है इसके लिए आप अपने गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। उदाहरण के लिए:

  • घी का अत्यधिक प्रयोग: ऐसा कुछ भी नहीं है कि घी की मात्रा आपकी डाईट में बढ़ाने से आपकी सामान्य डिलिवरी या प्रसूति हो सकती है। घी की एक संतुलित मात्रा यानी कि एक से दो चम्मच घी का प्रयोग ही आपको दैनिक आहार में करना चाहिए।

  • धूम्रपान या शराब का सेवन: अत्यधिक शराब के सेवन से फीटल अल्कोहल सिंड्रोम नाम की बीमारी हो सकती है तथा बच्चे को जन्म दोष या या गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है।

  • असमर्थित दवाओं का सेवन: कोई भी दवा जो आप पहले से लेते आ रहे हों जैसे कि सिर दर्द या पेट दर्द की गोली या मुंहासे की गोली या मुंहासे की कोई लगाने वाली क्रीम वो भी आपको अपने गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना या लगाना चाहिए।
Book Appointment

Recent Blogs

Missing or delayed periods can feel stressful—especially when you’re unsure why it’s happening or how to fix it. If you’ve been searching for “how to get periods immediately” or “what to do if periods are late,” you’re not alone. Many women experience occasional delays due to lifestyle, hormonal changes, or underlying health conditions.
Continue Reading
A delayed period can instantly trigger worry. Your mind may jump to pregnancy, hormonal problems, or something serious—even when the delay is just a few days. The truth is, menstrual delay is very common and often linked to everyday factors like stress, lifestyle changes, or minor hormonal shifts.
Continue Reading
Many women today hear the terms PCOD and PCOS and instantly feel confused. They sound similar, have overlapping symptoms, and both relate to the ovaries — but they are not the same. If you’ve ever wondered, “What is the difference between PCOD and PCOS?” — this guide breaks it down clearly and simply.
Continue Reading
Pregnancy is a time of joy, hope, and change — not just emotionally, but also hormonally. One of the most crucial glands that influences both the mother’s and baby’s health is the thyroid gland.
Continue Reading
Pregnancy is often described as a journey of transformation. A woman’s body goes through numerous changes during these nine months to nurture and protect the growing baby. Among the many changes, fluctuations in blood pressure are very common.
Continue Reading
Becoming pregnant is one of the most important moments in a woman’s life. But before you even take a test, your body may start giving small hints. These early signs of pregnancy can appear in the very first few weeks, sometimes even before you miss a period. Knowing these changes helps you prepare, reduce anxiety, and seek medical advice at the right time.
Continue Reading
Incomplete abortion happens when some pregnancy tissue remains in the uterus after abortion or miscarriage. It can cause heavy bleeding, pain, or infection. With timely diagnosis and safe medical care, recovery is possible without long-term complications.
Continue Reading
Request A Call Back
Didn't Find What You Were Looking For

Get a call back from our Health Advisor