Chat with us on WhatsApp
Press Coverage

Press Coverage

Apr 25, 2022

पारस के डाॅक्टरों ने हृदय रोग से बचने के महत्पूर्ण उपाये बताये

पारस के डाॅक्टरों ने हृदय रोग से बचने के महत्पूर्ण उपाये बताये
  • हृदय दिवस माह के उपलक्ष्य में डाॅ. अमरनाथ शाॅ और डाॅ. ज्योति प्रकाष कर्ण ने दिये टिप्स

दरभंगा, 20 सितम्बर 2017। हृदय दिवस माह के उपलक्ष्य में पारस ग्लोबल हाॅस्पिटल, दरभंगा के हृदय रोग विभाग के डाॅ. अमरनाथ शाॅ और डाॅ. ज्योति प्रकाष कर्ण ने हृदय रोग से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिये हैं। इन डाॅक्टरों का कहना है कि किसी भी स्थिति में धूम्रपान और शराब का सेवन न करें तथा मोटापे से बचे रहें। इसके लिए खान-पान में परहेज अपनायें और फाइबर युक्त भोजन लेने का प्रयास करें।

पारस ग्लोबल हास्पिटल, दरभंगा - हृदय दिवस माह

डाॅक्टरों ने कहा कि कोरोनरी हार्ट डिजीज का मुख्य कारण धूम्रपान माना गया है, इसलिए धूम्रपान न कर स्वस्थ रहें। अपने आपको एक्टिव रखने का हर संभव प्रयास करें ताकि हृदय रोग से बचा जा सके। हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम किया करें। मोटापा बढ़ने पर यूं तो कई बीमारी हो सकती है, लेकिन हृदय रोग होने का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए कम फैट रहित संतुलित खाना खाएं। फल और सब्जी अधिक खाने का प्रयास करें तथा शारीरिक श्रम भी नियमित किया करें। प्रतिदिन 30 ग्राम फाइबरयुक्त खाना खाने से हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है। ज्यादा फल और सब्जियां लें। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल की मात्रा अधिक होती है। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बल्ड प्रेषर को संतुलि रखाना अति आवष्यक है, इस लिए नमक कम खाएं।

डाॅक्टरों ने बताया कि ज्यादा मांस से परहेज करना चाहिए तथा सप्ताह में दो दिन मछली जरूर खाना चाहिए। मछली खाने से हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि भारत समेत विष्व में हृदय रोग तेजी से फैल रहा है, ऐसे में लोगों का खान-पान में परहेज करना चाहिए, साथ ही व्यायाम कर अपने आप को फिट रखना चाहिए। भोजन का मात्रा भी कम होनी चाहिए, कभी भी ठूस-ठूस कर नहीं खाना चाहिए।

Save


Request A Call Back
Didn't Find What You Were Looking For

Get a call back from our Health Advisor